मप्र : श्रद्धालुओं की कार पलटी, 3 महिलाओं की मौत

सागर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले से कुंडलपुर दर्शन करने रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है, ये सभी एक ही परिवार की हैं। वहीं दो अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरणी कालोनी निवासी जैन परिवार गुरुवार की सुबह कुंडलपुर दर्शन करने जा रहा था। सागर से कुंडलपुर जाते समय जब कार गढ़कोटा क्षेत्र से होकर गुजर रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अंगूरी जैन, सुधा जैन और चेतना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और एक बच्चा घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

गढ़ाकोटा थाने के प्रभारी आर.एन. तिवारी ने आईएएनएस को बताया है कि कार की रफ्तार तेज थी और वह अनियंत्रित होने के बाद सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इस हादसे में मरने वाली तीनों महिलाएं एक ही परिवार की हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493