कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें : भाजपा (लीड-1)

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की।

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की।

भाजपा की ओर से यह मांग ऐसे समय में आई है कि राज्य में टीपू सुल्तान की 265वीं जयंती मनाई जा रही है। भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के इस कदम का विरोध कर रही है।

भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य में कानून एवं व्यवस्था को संभाल पाने में नाकाम रहे और इसलिए उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, “राज्य में कानून एवं व्यवस्था को संभाल नहीं पाने की वजह से कर्नाटक के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है, वह स्तब्ध करने वाला है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए।”

पात्रा ने यह सवाल भी पूछा कि क्या सोनिया गांधी अब कर्नाटक में भी मार्च निकालेंगी?

पात्रा ने कहा, “राज्य सरकार असफल हो चुकी है। लोगों को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है, लोग मर रहे हैं। ऐसे में क्या सोनिया कर्नाटक जाएंगी और कांग्रेस के लोगों के साथ मिलकर मार्च निकालेंगी?”

भाजपा और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिद्धारमैया का पुतला फूंका था और श्रीरंगापट्टनम में बेंगलुरु-मैसुरु राजमार्ग को बाधित कर दिया था।

विहिप ने शुक्रवार को कर्नाटक बंद का आह्वान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493