बिहार में 3 नक्सली गिरफ्तार

गया, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इनमें खूंखार नक्सली मनोज यादव भी शामिल है।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ठकठकवा मोड़ के पास से खूंखार नक्सली मनोज यादव को उसके दो सहयोगियों- छकरबंधा निवासी रमेश यादव और ओरवाटांड़ निवासी संजू यादव के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मनोज यादव भाकपा (माओवादी) के सब जोनल कमांडर बिहारी यादव उर्फ राजीव का मुख्य सहयोगी है तथा इस पर दो पुलिस जवानों की हत्या, बारूदी सुरंग लगाने, जीटी रोड पर 30 से अधिक वाहनों को जलाने समेत एक दर्जन से अधिक नक्सली कांडों में संलिप्त रहने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है। मनोज मैगरा थाना क्षेत्र के पिपरवार टोला के ओरवाटांड़ का रहने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493