पुरी स्टेशन पर तीन रेलगाड़ियों में लगी आग

भुवनेश्वर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ओडिशा में गुरुवार को पुरी रेलवे स्टेशन पर खड़ीं तीन एक्सप्रेस ट्रेनों की पांच बोगियों में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पुरी-नई दिल्ली नंदन कानन एक्सप्रेस और पुरी-तिरुपति एक्सप्रेस में आग लग गई।

प्लेटफार्म नं .6 पर पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस की एक बोगी का छोटा सा हिस्सा आग की चपेट में आ गया, जिसके बाद दमकलकर्मियों को तुरंत सूचित किया गया।

नंदनकानन एक्सप्रेस में पहले आग लगी, इसके बाद बगल के ट्रैक पर खड़ी पुरी-तिरुपति एक्सप्रेस में आग फैल गई।

ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। इसके कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद मिल सकेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के जनसंपर्क अधिकारी निराकार दास ने कहा कि यात्रियों को ट्रेन से उतरने के आधे घंटे बाद नंदनकानन एक्सप्रेस में आग लग गई।

इस बीच, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शक के दायरे में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493