बारिश के कारण रद्द हुआ ब्राजील-अर्जेटीना विश्व कप क्वालीफायर

ब्यूनो आयर्स, 13 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व कप क्वालीफायर में अर्जेटीना और ब्राजील के बीच गुरुवार को होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मैच अधिकारियों ने मोन्युमेंटल स्टेडियम में मुकाबला शुरू होने से एक घंटे से भी कम समय में खेल रोकने को कहा।

ब्राजील के सहायक कोच गिलमार रिनाल्डी ने संवाददाताओं से कहा, “खेल शुरू करने के कोई आसार नहीं हैं। मैदान पर पानी भरा हुआ है।”

दक्षिण अमेरिका में फुटबाल की नियामक संस्था. कॉनमेबोल ने कहा कि ब्राजील-अर्जेटीना मैच शुक्रवार को इसी मैदान पर रात नौ बजे शुरू होगा।

रिनाल्डी ने कहा कि इस बदलाव से विश्व कप क्वालीफायर में मंगलवार को पेरु के साथ होने वाले ब्राजील के मैच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493