नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि हत्या को संभवत: घर में घुसे चोरों ने अंजाम दिया है।
पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी मनोहर लाल मदन (86) और उनकी पत्नी विमला मदन(80) का शव दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित उनके घर में मिला।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “दंपति की हत्या संभवत: गुरुवार देर रात की गई। प्रथम दृष्टया ऐसा जानता पड़ता है कि बदमाशों में उनका गला घोंटा है।”
घर में लूटपाट भी की गई है, इसलिए संभावना है कि हत्या लूटपाट करने वालों ने ही की है।
dharmpath.com dharmpath