ज्यूरिख, 13 नवंबर (आईएएनएस)। फुटबाल की सर्वोच्च वैश्विक संस्था-फीफा के निलम्बित प्रमुख सैप ब्लाटर को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
ज्यूरिख, 13 नवंबर (आईएएनएस)। फुटबाल की सर्वोच्च वैश्विक संस्था-फीफा के निलम्बित प्रमुख सैप ब्लाटर को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
ब्लाटर को उच्च रक्त चाप की शिकायत के बाद छह दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था।
समाचार एजेंसी एफे ने ब्लाटर के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है, “ब्लाटर को कुछ दिन अस्पताल में बिताने पड़े लेकिन अब वह बाहर आ चुके हैं। वह अपने घर पर हैं। वह अस्पताल से घर लौटकर बेहद खुश हैं।”
फीफा की एथिक्स कमिटि ने 79 साल के ब्लाटर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें निलम्बित कर दिया है।
वर्ष 1998 से फीफा अध्यक्ष पद पर आसीन ब्लाटर को 8 अक्टूबर को 90 दिनों के लिए निलम्बित किया गया था।
dharmpath.com dharmpath