फुटबाल : विश्व कप क्वालीफायर में इक्वाडोर ने उरुग्वे को हराया

क्वितो, 13 नवंबर (आईएएनएस)। इक्वाडोर ने फिलिप काएसीडो और फिडेल मार्टिनेज के गोलों की मदद से गुरुवार को खेले गए फीफा 2018 विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में उरुग्वे को 2-1 से हरा दिया।

क्वितो, 13 नवंबर (आईएएनएस)। इक्वाडोर ने फिलिप काएसीडो और फिडेल मार्टिनेज के गोलों की मदद से गुरुवार को खेले गए फीफा 2018 विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में उरुग्वे को 2-1 से हरा दिया।

स्पेन के क्लब इस्लैनियोल के लिए खेलने वाले काएसीडो ने मैच के 23वें मिनट में गोल किया लेकिन मध्यांतर के बाद एडिसन कावानी ने उरुग्वे के लिए बराबरी का गोल दागकर मैच में रोमांच ला दिया।

घरेलू टीम ने अब जीत हासिल करने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया। इस क्रम में मार्टिनेज ने गोल करते हुए उसे जीत दिला दी।

अन्य मुकाबले में बोलीविया ने वेनेजुएला को 4-2 से हराया। यह बोलीविया की पहली जीत है।

उधर, कोलम्बिया ने चिली के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले स्टार मिडफील्डर जेम्स रोड्रिग्वेज ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल करते हुए अपनी टीम को हार से बचाया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493