चीन में आगामी दिनों में धुंध, आंधी-तूफान के आसार

चीन के मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार अपराह्न् से शनिवार अपराह्न् तक उत्तरी चीन के हेबेई, हेनान, शैंडोन्ग, लिओनिंग और हेइलोंगजियांग प्रांतों में कुहासा रहेगा और पूवरेत्तर चीन के साथ ही बीजिंग तथा तिआजिन नगरपालिकाओं में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

एनएमसी ने कहा कि शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक उत्तरी और पूर्वोत्तर चीन में येलो और हुईहे नदियों से लगते हिस्सों और इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में कोहरा देर तक रहेगा। इस दौरान दृश्यता 200 मीटर से भी कम रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी चीन में गुआंग्डोंग, जिआंगशी एवं फूजियान के हिस्सों के साथ ही गुआंशी स्वायत्त क्षेत्र में भी तेज बारिश होगी। कुछ इलाकों में 80 मिलीमीटर तक बारिश होने के आसार हैं। दक्षिणी चीन और यांगजी नदी के दक्षिणी हिस्सों को रविवार से बारिश सराबोर कर देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493