सोरों के लहरा रोड स्थित बटेश्वर मंदिर है। इस मंदिर पर पुजारी के रूप में मुन्नालाल पाठक का परिवार रहता है। ताजा घटना में गोवर्धन पूजा के दौरान देर रात बदमाशों ने मंदिर पर धावा बोल दिया और पुजारी और उसके परिजनों को बंधक बना लिया और मारपीट की। इसके बाद जमकर लूटपाट भी कर डाली।
घायल मुन्नालाल के बेटे सिद्धार्थ ने बताया कि लगभग पांच बदमाश आए थे, जिन्होंने पिता मुन्नालाल के अलावा उसकी मां के साथ भी मारपीट की और घर से चार अंगूठियां, एक सोने की चेन, चार जोड़ी तोड़िया के अलावा दस हजार रुपये नकद लूट ले गए।
घटना के शिकार हुए परिजनों ने सोरों कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल मुन्नालाल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
dharmpath.com dharmpath