नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त प्रारंभिक रपटों के अनुसार, देश के कुछ भागों में रबी फसलों की बुवाई प्रारंभ हो चुकी है। रबी फसलों के अंतर्गत कुल बुवाई क्षेत्र 13 नवंबर तक 123.28 लाख हेक्टेयर रहा है।
कृषि मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, गेहूं की बुवाई 18.65 लाख हेक्टेयर, दालों की 38.91 लाख हेक्टेयर, मोटे अनाजों की 34.53 लाख हेक्टेयर, तिलहन की 31.02 लाख हेक्टेयर और धान की बुवाई 0.17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की जा चुकी है।
dharmpath.com dharmpath