बैडमिंटन : सायना चीन ओपन के सेमीफाइनल में (लीड-1)

फुझोउ (चीन), 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन सायना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी चीन ओपन के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सायना के रूप में इस टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र उम्मीद बची है।

शीर्ष वरीय और मौजूदा चैम्पियन सायना ने सात लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-16, 21-13 से हराया।

हेइक्सिया ओलम्पिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में आयोजित यह मैच 42 मिनट चला। 25 साल का सायना ने इस मैच में कुल 71 में से 42 अंक अपन नाम किए।

सायना और ओकुहारा के बीच अब तक चार बार भिड़ंत हुई है और हर मौके सायना विजयी रही हैं।

दूसरे दौर के मुकाबले में मलेशिया की जिंग यी ती को 21-10, 19-21, 21-19 को हराने ने वाली सायना शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की यिहान वांग से भिड़ेंगी।

वांग ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की ताए जू यिंग को 21-18, 21-17 से हराया। सायना और वांग के बीच अब तक कुल 12 बार भिड़ंत हुई है और नौ बार वांग विजयी रही हैं।

खास बात यह है कि इस साल हुए दो आपसी मुकाबलों में सायना ने जीत हासिल की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493