हिमाचल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत

शिमला, 13 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को इस वर्ष स्वाइन फ्लू से पहली मौत का मामला सामने आया है।

शिमला, 13 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को इस वर्ष स्वाइन फ्लू से पहली मौत का मामला सामने आया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यहां कहा कि लक्ष्मी प्रिया नामक 32 वर्षीय महिला की यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल (आईजीएमसीएच) में मौत हो गई। यह महिला माशोब्रा कस्बे के पास की रहने वाली थी और उसे गंभीर नीमोनिया की हालत में बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके स्वाइन फ्लू से ग्रस्त होने की पुष्टि गुरुवार को हुई थी।

आईजीएमसीएच के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक रमेश चंद्र ने आईएएनएस से कहा, “इस जाड़े के मौसम में राज्य में स्वाइन फ्लू का यह पहला मामला है। महिला मूल रूप से बिहार की निवासी थी और पास के एक रिसॉर्ट में एक श्रमिक के रूप में कार्यरत थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493