सुवोन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को 2018 फीफा विश्व कप एशियाई क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के मुकाबले में म्यांमार को 4-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एशियाई विश्व कप क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के दूसरे दौर में दक्षिण कोरिया ने मुकाबले के दोनों चरणों में दो-दो गोल दागे।
दूसरे दौर के मुकाबले में मैच शुरू होने के बाद 18वें मिनट में दक्षिण कोरिया की ओर से पहला गोल दागा गया और पहले चरण में टीम ने म्यांमार से 2-0 से बढ़त बना ली थी।
दूसरे चरण में भी म्यामांर को एक भी गोल दागने का मौका न देते हुए दक्षिण कोरिया फिर दो गोल दागे और मुकाबला 4-0 से अपने नाम किया।
dharmpath.com dharmpath