नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को फिल्म अभिनेता सतीश शाह व फिल्म समीक्षक भावना सोमैया को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) सोसायटी का सदस्य नामित किया।
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ब्रजेंद्र पाल सिंह को एफटीआईआई के पूर्व छात्र की श्रेणी में सोसायटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नौ जून व 13 अगस्त की अधिसूचना को संशोधित करते हुए सतीश शाह व भावना सोमैया को फिल्म, टेलीविजन, पत्रकारिता, साहित्य, ललित कला, रंगमंच से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों की श्रेणी में एफटीआईआई के सदस्य के रूप में नामित किया गया।
ये नियुक्तियां एफटीआईआई के विद्यार्थियों द्वारा संस्थान के अध्यक्ष पद पर गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के विरोध को लेकर हड़ताल खत्म करने के बाद की गई हैं। विद्यार्थियों ने हालांकि कहा है कि उनका विरोध अब भी जारी रहेगा।
dharmpath.com dharmpath