मॉस्को, 13 नवंबर (आईएएनएस)। रूसी उड्डयन एजेंसी रोसावियतसिया ने रूस के लिए मिस्र की सरकारी विमानन कंपनी, इजिप्टएयर की उड़ानों पर शनिवार से प्रतिबंध लगा दिया है।
मॉस्को, 13 नवंबर (आईएएनएस)। रूसी उड्डयन एजेंसी रोसावियतसिया ने रूस के लिए मिस्र की सरकारी विमानन कंपनी, इजिप्टएयर की उड़ानों पर शनिवार से प्रतिबंध लगा दिया है।
समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार, मॉस्को के दोमोदेदोवो हवाईअड्डे के एक अनाम सूत्र ने यह जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस आ रही एक उड़ान के 31 अक्टूबर को मिस्र के शर्म अल-शेख से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद मिस्र के लिए देश की सभी उड़ानें स्थगित करने के आदेश दिए थे। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 224 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। यात्रियों में अधिकांश रूसी नागरिक थे।
dharmpath.com dharmpath