बेंगलुरु टेस्ट : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

बेंगलुरु, 14 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

भारत ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। मोहाली में टीम का हिस्सा रहे अमित मिश्रा को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है, जबकि स्टुअर्ट बिन्नी और इशांत शर्मा की वापसी हुई है। इशांत शर्मा ने टीम में उमेश यादव की जगह ली है।

दक्षिण अफ्रीका ने भी दो बदलाव किए हैं। चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए वरनान प्लेंडर के स्थान पर केल एबॉट अंतिम एकादश में जगह पाने में सफल रहे, जबकि चोटिल डेल स्टेन के स्थान पर कागीसो राबाडा को मौका मिला है।

चार मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। इसमें मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 108 रनों से हराया था।

टीमें :

भारत : शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, स्टुअर्ट बिन्नी, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा और वी आर आरोन।

द. अफ्रीका : डीन एल्गर, स्टीयान वान जिल, फाफ दू प्लेसिस, हाशिम अमला, अब्राहम डिविलियर्स, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, डेन विलास, केल एबॉट, कागीसो राबाडा, मोर्ने मोकल और इमरान ताहिर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493