मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के अन्य प्रशंसकों की तरह ही उनकी आगामी फिल्म ‘तमाशा’ को देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हैं।
प्रियंका आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
दीपिका और प्रियंका को संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में साथ देखा जाएगा।
प्रियंका ने फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए ट्वीट किया, “इंतजार नहीं कर सकती। रविवार को मिलती हूं ‘मस्तानी’। ढेर सारा प्यार। ‘तमाशा’ देखने का इंतजार नहीं होता।”
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तमाशा’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
dharmpath.com dharmpath