बॉलीवुड ने पेरिस हमलों पर शोक जताया

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सितारों ने शनिवार को शुक्रवार देर शाम पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई और हमलों की निंदा भी की।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों में 153 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रियंका चोपड़ा, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, शेखर कपूर, अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई जाने-माने कलाकारों ने ट्वीट कर पेरिस में हमलों के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ट्विटर पर पेरिस हमलों के बाद पेरिस अटैक हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। कई कलाकारों ने भी शनिवार सुबह हमलों पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई।

जावेद अख्तर : “पेरिस में हुए घातक और बर्बर जघन्य आतंकवादी हमलों की निंदा करने के लिए दुनिया के किसी भी शब्दकोश में कोई शब्द नहीं है।”

प्रियंका चोपड़ा : “पेरिस की घटना से काफी परेशान हूं। दुनिया कहां जा रही है? हिंसा का कारण क्या है? पेरिस के लिए प्रार्थनाएं। मेरा दिल दुखा है।”

फरहान अख्तर : “पेरिस की त्रासदी से सदमे में हूं।”

शबाना आजमी : “पेरिस के बारे में भयानक खबर। इस बर्बर हिंसा से मेरा दिल रो पड़ा है। यह कब खत्म होगा?”

अनुपम खेर : “भयानक था पेरिस हमला। दुखी हूं।”

अनिल कपूर : “पेरिस हमलों में दिखी बर्बरता से सदमे में हूं। कोई भी विचारधारा जीवन के विनाश का औचित्य सिद्ध नहीं कर सकती। पेरिस हम आपके साथ हैं।”

सोनाक्षी सिन्हा : “दुखद। पेरिस के लिए प्रार्थनाएं।”

शेखर कपूर : “पेरिस में आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493