बेंगलुरू टेस्ट : चायकाल तक भारत ने 7 विकेट झटके (लीड-2)

बेंगलुरू, 14 नवंबर (आईएएनएस)। अपने स्पिनरों की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को चायकाल तक 177 रनों के कुल योग पर दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट झटक लिए हैं।

अब्राहम डिविलियर्स (85) का विकेट गिरते ही चायकाल की घोषणा हुई। केल एबॉट शून्य पर नाबाद लौटे। अपने करियर का 100वां टेसट खेल रहे डिविलियर्स ने 105 गेंदों का सामना कर 11 चौके और एक छक्का लगाया। उनका विकेट रवींद्र जडेजा ने लिया।

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए हैं जबकि एक सफलता वरुण एरॉन को भी मिली है।

भारत ने पहले सत्र में तीन और दूसरे सत्र में चार विकेट हासिल किए। मेहमान टीम ने भोजनकाल तक तीन विकेट पर 78 रन बनाए थे। उस समय तक स्टीयान वान जिल (10), फाफ दू प्लेसिस (0) और हाशिम अमला (7) के विकेट गिरे थे।

डिविलियर्स 19 और डीन एल्गर (38) रनों पर नाबाद लौटे थे। भोजनकाल के ठीक बाद जडेजा ने एल्गर को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। एल्गर और डिविलियर्स ने चौथे विकेट के लिए 33 रन जोड़े।

एल्गर का विकेट 78 रनों पर गिरा। एल्गर ने 81 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद ज्यां पॉल ड्यूमिनी (15) ने डिविलियर्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की।

ड्यूमिनी को 120 के कुल योग पर अश्विन ने आउट किया। डेन विलास ने भी 15 रन बनाए। विलास का विकेट 159 के कुल योग पर गिरा। विलास और डिविलियर्स के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई।

इससे पहले भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। उसका यह फैसला उस समय सही साबित हुआ जब 15 रन के कुल योग पर जिल को अश्विन ने पगबाधा आउट किया।

जिल ने 20 गेंदों पर दो चौके लगाए। इसी योग पर अश्विन ने प्लेसिस को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। इसके बाद अमला और एल्गर ने तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। अमला को एरॉन ने एक सुंदर गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। अमला ने 18 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया।

चार मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। इसमें मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 108 रनों से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493