पेरिस में किसी भारतीय के हताहत होने की सूचना नहीं : भारतीय दूतावास (लीड-1)

पेरिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पेरिस आतंकवादी हमले में अभी तक किसी भारतीय के मारे जाने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी।

दूतावास के उप प्रमुख मनीष प्रभात ने समाचार चैनल टाइम्स नाउ को बताया, “अभी तक किसी भारतीय के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।”

उन्होंने कहा, “फ्रांस सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी की वजह से दूतावास कर्मचारियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं है। हमारे पास कोई पुख्ता सूचना नहीं है और इसका पता लगाने का कोई स्वतंत्र स्रोत भी नहीं है।”

प्रभात ने कहा कि पेरिस में लगभग 1,00,000 भारतीय रहते हैं।

इससे पहले फ्रांस में भारत के राजदूत मोहन कुमार ने ट्वीट कर कहा था, “हम इन हमलों में प्रभावित लोगों के परिजनों के लिए प्रार्थना करते हैं। संकट की इस घड़ी में हम फ्रांस के साथ हैं।”

पेरिस में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमलों में 153 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें 80 की हालत गंभीर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493