पेरिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमलों में 153 लोगों की मौत हो गई। जिन स्थानों पर हमले हुए उन्हें फ्रांसीसी मीडिया ने चिह्न्ति किया है।
मीडिया रिपोर्टो के अनुसार, कुछ स्थानों पर विस्फोट हुए, जबकि कई स्थानों पर गोलीबारी हुई। ये स्थान इस प्रकार हैं :
– बैटाक्लां कंसर्ट स्थल। यहां एक रॉक समूह की प्रस्तुति के दौरान गोलीबारी और आत्मघाती हमला दोनों हुआ।
– उत्तरी पेरिस में स्थित स्टेड डे फ्रांस स्टेडिम के पास कई विस्फोट हुए, जहां जर्मनी और फ्रांस के बीच दोस्ताना फुटबाल मैच खेला जा रहा था। यहां राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी मौजूद थे।
– ली कैरिलन बार में गोलीबारी हुई।
– ली पेटिट रेस्तरां में गोलीबारी हुई।
– ला बेले एक्विपे में गोलीबारी हुई।
– ला कासा नोस्ट्रा रेस्तरां में गोलीबारी हुई।
dharmpath.com dharmpath