फ्लोरेंस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पोप फ्रांसिस इटली के दक्षिणी द्वीप लंपेदुसा को एक विशाल लकड़ी का क्रूस (सलीब में ईसा मसीह का चित्र) भेंट करेंगे। यह क्रूस उन्हें क्यूबा के राष्ट्रपति द्वारा भेंट में दिया गया था।
वैटिकन रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में पोप की यात्रा के दौरान यह भेंट दी जाएगी।
ईटली के शहर एग्रीजेंटो के कार्डिनल फ्रांसेस्को मोंटेनेग्रो ने फ्लोरेंस में इतालवी कैथोलिक गिरजाघर के पांचवें गिरजाघर सम्मेलन में यह घोषणा की।
लंपेदुसा के गिरजाघर में भेजने से पहले क्रूस को अगले महीने एग्रीजेंटो में प्रदर्शित किया जाएगा।
तीन मीटर ऊंचे रस्सियों से बंधे क्रूस को लकड़ी की पतवारों से बनाया गया है। इसे भूमध्य सागर से नावों द्वारा शरणार्थियों की यात्रा को प्रतीक के तौर पर दर्शाने के लिए बनाया गया है।
dharmpath.com dharmpath