ढाका, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पेरिस में हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। हमले में कम से कम 153 लोग मारे गए हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति को भेजे गए हसीना के संदेश के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, “पेरिस में सिलसिलेवार हमलों से मैं सदमे में हूं, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।”
हसीना ने कहा, “मैं फ्रांस की जनता और सरकार के साथ एकजुटता से खड़ी हूं।”
हसीना ने कहा, “अपने रंग, जाति या धर्म के भेद के बिना आतंकवादी केवल आतंकवादी ही हैं और सभ्य समाज में उनकी कोई जगह नहीं होनी चाहिए।”
हसीना ने कहा, “आतंकवाद और हिंसक अतिवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में हम सब साथ हैं।”
हसीना ने कहा, “आपके और फ्रांस की जनता के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मृतकों की आत्मा को शांति मिले।”
फ्रांस के राष्ट्रपति को भेजे एक अलग संदेश में राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने भी इस घटना पर गहरा शोक जताया।
राष्ट्रपति ने भी मृतकों के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवारों के शोक संतप्त सदस्यों के साथ अपनी संवेनादनाएं व्यक्त कीं।
dharmpath.com dharmpath