पेरिस हमला : मध्य-पूर्व सहित पूरी दुनिया ने की निंदा (लीड-1)

सीरिया दौरे पर आए फ्रांस के सांसदों के एक साथ शनिवार को एक बैठक के दौरान असद ने कहा, “अचानक हुए आतंकवादी हमले से फ्रांस जिस तरह व्यथित है, उससे सीरिया के लोग बीते पांच साल से पीड़ित रहे हैं।”

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमलों से पूरी दुनिया सदमे में है। दुनियाभर के नेताओं ने हमलों की भर्त्सना की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हमले की निंदा करते हुए कहा, “यह निर्दोष लोगों को आतंकित करने का कायराना प्रयास है।”

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने हमलों को घृणित करार देते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा, “फ्रांस एक ऐसा देश है, जो अपनी रक्षा करना और सुरक्षाबलों को लामबंद करना जानता है। यह एक बार फिर यह आतंकवादियों को हराएगा।”

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा, “हमलों से सदमे में हूं। हमारी प्रार्थना फ्रांस के लोगों के साथ है। हम हरसंभव उनकी मदद करेंगे।”

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा, “मैं हतप्रभ हूं।”

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पेरिस में जो कुछ भी हुआ, वह चिंतित करने वाला और भयावह है। हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में हम फ्रांस के साथ खड़े हैं।”

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने कहा, “यह घटना आक्रोशित करने वाला और निंदनीय है। बीजिंग सभी तरह के आतंकवाद की निंदा करता है।”

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैन क्लाउड जंकर ने कहा, “मैं पेरिस की घटना से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में हम फ्रांस के लोगों के साथ हैं।”

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।

मध्य-पूर्व के देशों इराक, जॉर्डन, व संयुक्त अरब अमीरात ने भी अपनी संवेदनाएं भेजी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493