नई दिल्ली, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पेरिस में शुक्रवार को हुए श्रृंखलाबद्ध आतंकवादी हमलों के बाद शनिवार को दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।
पेरिस हमले में अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से अधिक घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में फ्रांस दूतावास के गिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “हमने फ्रांस दूतावास के आस-पास सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।”
dharmpath.com dharmpath