रंगमंच घर जैसा : नीना गुप्ता

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। एक दशक के लंबे अंतराल के बाद नाटक (मेरा वो मतलब नहीं था) के साथ अभिनेत्री नीना गुप्ता फिर से मंच पर वापस लौटी हैं। अमेरिका और मुंबई में सराहना मिलने के बाद नाटक का मंचन शनिवार और रविवार को राजधानी में किया जाएगा।

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। एक दशक के लंबे अंतराल के बाद नाटक (मेरा वो मतलब नहीं था) के साथ अभिनेत्री नीना गुप्ता फिर से मंच पर वापस लौटी हैं। अमेरिका और मुंबई में सराहना मिलने के बाद नाटक का मंचन शनिवार और रविवार को राजधानी में किया जाएगा।

गुप्ता ने आईएएनएस को कहा, “‘मेरा वो मतलब नहीं था’ एक प्रकार से मेरी रंगमंच पर वापसी है। मुझे घर जैसा महसूस हो रहा है। ऐसा नहीं लग रहा कि मैं लंबे समय से इससे दूर थी। निर्देशक राकेश बेदी ने सब कुछ ठीक से किया है।”

नाटक दो पूर्व प्रेमियों की कथा पर आधारित है जो अपने बिछोह के पीछे छिपे सत्य को जानने के लिए 35 वर्षो के बाद मिल रहे हैं।

गुप्ता ने कहा, “नाटक का सबसे रोचक पहलू यह है कि नाटक में प्रेमी 35 वर्षो के बाद मिल रहे हैं, इसे देखते हुए निर्देशक ने इसे अधिक विषादपूर्ण नहीं बनाया। इसमें हंसी, दुख, खुशी और हर प्रकार की भावनाएं दर्शाई गई हैं।”

गुप्ता ने कहा, “कई लोगों को महसूस होगा कि वे भी जिंदगी में ऐसे ही उतार-चढ़ावों से गुजरे हैं। कई लोगों ने मुझसे कहा कि वे नाटक से खुद को जोड़ कर देख सकते हैं क्योंकि जिंदगी के किसी न किसी पड़ाव पर उन्होंने भी यही महसूस किया है। अपनी बात करूं तो मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ।”

‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ (एनएसडी) की पूर्व छात्रा के तौर पर नीना के लिए दिल्ली बेहद खास है।

नीना ने कहा, “हम पहली बार एनएसडी में नाटक का मंचन कर रहे हैं और एनएसडी की पूर्व छात्रा के तौर पर मेरे लिए यह प्रस्तुति बेहद खास होगी।”

सह अभिनेता अनुपम खेर के बारे में नीना ने कहा, “हमारा तालमेल बेहतरीन है। खेर मंच पर एक अनुशासित और प्रतिबद्ध अभिनेता हैं।”

गुप्ता अपनी शीघ्र ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘द थ्रेशहोल्ड’ को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में नीना प्रमुख भूमिका में हैं।

अभिनेत्री ने कहा, “फिल्म पहले ही मामी मुंबई समारोह में दिखाई जा चुकी है और गोवा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के लिए भेजी गई है।”

निजी जीवन में गुप्ता अपनी बेटी मसाबा की शादी के सिलसिले में व्यस्त हैं जो अगले सप्ताह होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493