‘पेरिस हमला सीरियाई संघर्ष को यूरोप लाने की कोशिश’

रोम, 15 नवंबर (आईएएनएस)। एक इतालवी विश्लेषक का कहना है कि पेरिस में शुक्रवार रात हुआ भीषण आतंकवादी हमला सीरियाई संघर्ष को यूरोप में लाने की एक कोशिश जान पड़ती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रोम के सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के विश्लेषक फ्रांसिस्का मानेंटी ने शनिवार को कहा, “ये हमले आतंक की रणनीति में बदलाव को दर्शाते हैं। उन्होंने यकीनन सीरिया संघर्ष को यूरोप में लाने और यूरोप के मुख्य शहरों में से एक को युद्ध के मैदान में तब्दील करने की मंशा दिखाई है।”

इन प्रायोजित हमलों के लिए एक सांकेतिक लक्ष्य को चुनने की बजाय रेस्तरां, समारोह हॉल और स्टेडियम जैसी सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाया गया, जहां शुक्रवार रात लोगों की बड़ी तादाद थी।

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने शनिवार को कहा कि इन जानलेवा हमलों के लिए कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) जिम्मेदार है।

ओलांद ने शुक्रवार को इन आतंकवादी हमलों को ‘आतंरिक लोगों की सहायता से बाहरी तत्वों की सुनियोजित एवं संगठित तरीके से छेड़ी गई लड़ाई बताया।”

विश्लेषकों ने कहा कि मौत के सौदागरों में यूरोप के कट्टरपंथी नागरिक शामिल हैं। सुरक्षाबलों के लिए यूरोपीय परिवारों और समाज के बीच से इन लोगों को ढूंढ निकालना मुश्किल है।

मानेंटी ने कहा, “हमलों को एक ही समय पर पेरिस के विभिन्न इलाकों में अंजाम दिया गया, जो एक दूसरे से काफी दूर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493