दतिया, 15 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन रविवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को पिकअप वाहन से तीस से ज्यादा मजदूर काम के लिए ग्वालियर से झांसी जा रहे थे। यह वाहन दोपहर को दतिया जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 मजदूर घायल हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार, अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में घायल मजदूरों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यह हादसा चिरुला थाना क्षेत्र में हुआ है।
dharmpath.com dharmpath