उप्र : हिंसा फैलाने के प्रयास में डेढ़ दर्जन गिरफ्तार

उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम पड़सरा नदौली ताजपुर में लक्ष्मी पूजा विसर्जन का जुलूस निकाला गया था। आरोप है कि जानबूझ कर चौक पर व मुस्लिम घरों में अबीर फेंका गया। जानबूझ कर हिंसा फैलाने की साजिश की गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर तक चले।

मामला गर्म देखते हुए हारुन रसीद पुत्र तफज्जुल हुसैन ने 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

एसपी अनीस अहमद अंसारी के निर्देश पर सीओ श्रीराम पाल के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस व पीएसी के जवानों ने छापेमारी कर करीब डेढ़ दर्जन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस घटना की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीपी सिंह को सौंपी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493