उप्र : पड़ोसी के दुष्कर्म से किशोरी गर्भवती

इलाहाबाद के गंगापार के सराय ममरेज इलाके में रहने वाली 14 साल की किशोरी बीते 7 मई की रात शौच के लिए घर से निकली थी। रास्ते में गांव के दबंग दिवाकर उर्फ मूकले उसे झाड़ियों में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ किशोरी की हालत बिगड़ने पर पड़ोसी युवक उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

पीड़ित किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने मां को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, लेकिन आरोपी ने पंचायत की सजा नहीं मानी। तब परिजनों ने सराय ममरेज थाने में तहरीर दी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अंत में पीड़िता ने न्याय की गुहार इलाहाबाद के आईजी, डीआईजी और एसएसपी से लगाई। लेकिन तीनों पुलिस अधिकारियों से भी पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला।

जब छात्रा गर्भवती हो गई, तब बात मीडिया में आई। इसके बाद एसएसपी ने थाना सराय ममरेज को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493