उप्र : दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

बरक्कतपुर गांव में शनिवार की शाम घर से बाहर शौच के लिए निकली तेरह वर्षीय दलित किशोरी को गांव के दो युवकों ने दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

किसी तरह घर आकर किशोरी ने अपने परिवार वालों को आपबीती सुनाई, जिससे परिवार के लोग आक्रोशित हो उठे। वे आरोपियों के घर जा पहुंचे। वहां घर में मौजूद एक रिश्तेदार को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने वालों को भी चोटें आईं। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

आरोपियों के परिजनों का कहना है कि दोनों लड़कों को बेवजह फंसाया जा रहा है। घटना के समय एक आरोपी धान लेकर बिंदकी मंडी गया हुआ था और दूसरा नाबालिग है, जो घर मंे ही मौजूद था।

एसओ ने रविवार को कहा कि आरोपियों के परिजन अपने लाड़लों को बचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। दोनांे आरोपियों के खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत 376 आईपीसी व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493