नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।
यहां रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath