ममता ने सईद जाफरी के निधन पर शोक जताया

कोलकाता, 16 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दिग्गज अभिनेता सईद जाफरी के निधन पर शोक जताया।

भारत में जन्मे दिग्गज ब्रिटिश कलाकार ने रविवार को अंतिम सांस ली। वह 86 साल के थे।

ममता ने ट्वीट किया, “दिग्गज कलाकार सईद जाफरी के निधन पर काफी दुख है। एक युग का अंत हो गया। उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना है।”

जाफरी ने ‘गांधी (1982)’, ‘शतरंज के खिलाड़ी (1977)’, ‘हिना (1991)’, ‘मासूम (1983)’ और ‘राम तेरी गंगा मैली (1985)’ जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए।

सईद को थिएटर में उनके योगदान के लिए ‘ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर’ से नवाजा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493