धर्मशाला, 16 नवंबर (आईएएनएस)। तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री लोबसांग सांगय ने पेरिस में हुए आतंकवादी हमले की सोमवार को कड़ी निंदा की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
धर्मशाला, 16 नवंबर (आईएएनएस)। तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री लोबसांग सांगय ने पेरिस में हुए आतंकवादी हमले की सोमवार को कड़ी निंदा की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सांगय ने एक बयान में कहा, “मैं कुछ दिग्भ्रमित उन्मादियों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं और हादसे के शिकार परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।”
उन्होंने कहा, “आतंकवाद मानवजाति पर हमला है और जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वे किसी धर्म या समुदाय के प्रतिनिधि नहीं हैं। यह एक अभिशाप है और इसे किसी भी हालत में जायज नहीं ठहराया जा सकता।”
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में तिब्बत के लोग फ्रांस के साथ हैं।
तिब्बत की निर्वासित सरकार हिमाचल प्रदेश के इस पर्वतीय शहर में स्थित है।
dharmpath.com dharmpath