पुलिस ने पेरिस के बाहर घरों की तलाशी ली

पेरिस, 16 नवंबर (आईएएनएस)। पुलिस ने पेरिस हमलों की जांच के सिलसिले में राजधानी के बाहर स्थित बॉबिनी शहर में कई घरों की तलाशी ली। हमले में कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई और 350 से अधिक घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रपट के मुताबिक, रेडियो स्टेशन ‘फ्रांस इंफो’ ने तलाशी के विवरण, परिणाम या उद्देश्य के बारे में जानकारी दिए बगैर रविवार की तलाशी की खबर जारी की थी।

जांचकर्ता आत्मघाती हमलावरों में से एक के भाई की तलाश कर रहे हैं, जिसने शुक्रवार को कई लोगों को मारने के बाद खुद को भी उड़ा दिया था।

फ्रांसीसी पुलिस ने उसके चेहरे की तस्वीर प्रसारित की है, ताकि गवाह उसे पहचान सकें।

पुलिस के मुताबिक, सालेह अब्दसलाम (26) ने वह कार किराए पर ली थी, जिसे आतंकवादी बाटाक्लां थियेटर लेकर गए थे। बाटाक्लां थियेटर में ही अधिकांश लोगों को मारा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493