गुआंतनामो के 5 बंदियों को अमेरिका ने यूएई भेजा

वाशिंगटन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने क्यूबा स्थित हिरासत केंद्र को बंद करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए गुआंतानामो खाड़ी से पांच बंदियों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थानांतरित करने की घोषणा की है।

‘सीएनएन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को इस कदम की घोषणा की, जहां 107 बंदी मौजूद हैं।

पेंटागन ने एक बयान में कहा, “गुआंतनामो खाड़ी हिरासत केंद्र को बंद करने के प्रयास में संयुक्त अरब अमीरात के समर्थन के लिए अमेरिका वहां की सरकार का आभार व्यक्त करता है।”

पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने कहा कि अमेरिका ने अली अहमद मुहम्मद अल-राजीहि, खालिद अब्द-अल-जब्बार मुहम्मद उतमान अल-कदासी, आदिल सईद अल-हज उबायद अल बुसाएस, सुलेमान अवद बिन उकाइल अल-नहदी तथा फाहमी सलेम सईद अल-असानी को संयुक्त अरब अमीरात सरकार को स्थानांतरित किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने साल 2017 में अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले गुआंतानामो खाड़ी हिरासत केंद्र को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।

कांग्रेस के सांसदों ने हालांकि इस कदम का विरोध किया है।

बंदियों में सभी इस्लामिक चरमपंथी हैं, जिन्हें उनके देश नहीं भेजा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आजाद होने के बाद एक बार फिर वह आतंकवादी समूहों में शामिल न हो जाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493