नेपेडा, 16 नवंबर (आईएएनएस)। म्यांमार में आठ नवंबर को हुए आम चुनाव के करीब एक सप्ताह बाद सोमवार को संसद के दोनों सदनों का 13वां सत्र यहां शुरू हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव (निचले सदन) के अध्यक्ष यू श्वे मान ने सदन की कार्यवाही की शुरुआत में एक भाषण दिया।
चुनाव में भारी जीत दर्ज करने वाली म्यांमार की विपक्षी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की नेता आंग सान सू की निचले सदन में सत्र के दौरान प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित हुईं।
बजट आवंटन सहित बाकी बचे विधेयकों पर चर्चा 30 जनवरी, 2016 से पहले पूरी हो जाएगी, जब मौजूदा नए संसद की कार्यवाही शुरू होगी।
वर्तमान संसद (साल 2010 में चुनाव में निर्वाचित) ने अपना कार्यकाल साल 2011 से शुरू किया था।
dharmpath.com dharmpath