भारतीय जूनियर हॉकी टीम चीन से भिड़ने को तैयार

कुआनतान (मलेशिया), 16 नवंबर (आईएएनएस)। एशिया कप में लगातार दो जीत के साथ शानदार आगाज करने के बाद भारतीय जूनियर हॉकी टीम मंगलवार को चीन के खिलाफ होने वाले अपने अगले मुकाबले को लेकर आत्मविश्वास से भरी हुई है।

चीन के खिलाफ मैच से इसका फैसला होगा कि भारतीय टीम पूल-ए में कौन सी पोजीशन के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी।

हालांकि अब तक टूर्नामेंट में चीन ने जैसा प्रदर्शन किया है उससे भी भारतीय टीम मानसिक बढ़त की स्थिति में है, क्योंकि चीन अब तक खेले अपने दोनों मैच हार चुका है।

चूंकि टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें ही हिस्सा ले रही हैं, इसलिए सभी टीमों का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश तय है।

भारतीय जूनियर टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, “एक दिन के लिए मिला आराम हमें टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करने और कमियों पर विचार करने का मौका मुहैया कराता है। हमने कठिन अभ्यास किया है और रक्षापंक्ति की कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493