सैयद अकबरुद्दीन संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। सैयद अकबरुद्दीन को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता अकबरुद्दीन ने बीते महीने भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में मुख्य समन्वयक की भूमिका निभाई थी।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “सैयद अकबरुद्दीन (भारतीय विदेश सेवा : 1985), जो कि अभी मंत्रालय में अतिरिक्ति सचिव हैं, को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत का अगला राजदूत/स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।”

अकबरुद्दीन, अशोक कुमार मुखर्जी की जगह लेंगे। मुखर्जी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

अकबरुद्दीन ने अप्रैल तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की भूमिका बहुत ही सफलता पूर्वक निभाई थी। उनके बारे में माना जा रहा था कि वह जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के दफ्तरों में भारत के स्थाई प्रतिनिधि होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालांकि उन्हें भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन का मुख्य समन्वयक बनाया। इसमें अफ्रीका के 54 देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया था। सम्मेलन की अच्छी व्यवस्था की सभी मेहमानों ने तारीफ की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493