टेनिस : चेन्नई ओपन में पदार्पण करेंगे एंडरसन

चेन्नई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त दक्षिण अफ्रीका के टेनिस स्टार केविन एंडरसन ने अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले चेन्नई ओपन-2016 में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।

चार से 10 जनवरी, 2016 के बीच एसडीएटी स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में एंडरसन पहली बार हिस्सा लेंगे।

एंडरसन के लिए वर्ष 2015 बेहतरीन सफलताओं वाला रहा। इस दौरान वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल हुए और वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे को मात दी।

चेन्नई ओपन दक्षिण एशिया में होने वाला भारत का एकमात्र प्रीमियर एटीपी टूर्नामेंट है और अगले वर्ष टूर्नामेंट 20वें वर्ष में प्रवेश करेगा।

एंडरसन ने कहा, “चेन्नई ओपन के साथ वर्ष की शुरुआत करने को लेकर बेहद खुश हूं तथा भारत वापसी को लेकर रोमांचित हूं। मैं इस टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धी प्रकृति और दर्शकों के उत्साह के बारे में काफी सुन चुका हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493