नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। देश में राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा है कि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 59 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath