सिडनी, 17 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष फ्रैंक लोवी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
लोवी पिछले 12 वर्षो से इस पद पर थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 85 वर्षीय लोवी को आस्ट्रेलिया में फुटबाल के उद्धारक के रूप में देखा जाता है। उन्होंने 70 के दशक में आस्ट्रेलिया के सर्वाधिक लोकप्रिय लीग टूर्नामेंट ‘नेशनल सॉकर लीग’ शुरू किया।
लोवी को 2003 में आस्ट्रेलिया फुटबाल महासंघ का अध्यक्ष पद संभालने के लिए राजी किया गया और उनके कार्यकाल में आस्ट्रेलियाई टीम लगातार तीन बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाइ करने में सफल रही।
अपने बेटे स्टीवेन को अपनी इस्तीफा पत्र सौंपते हुए लोवी ने कहा, “मेरे लिए अब इस पद से हटने का सही समय आ गया है। हम फुटबाल के विकास के नए युग में प्रवेश कर चुके हैं और अब नए नेतृत्व का समय आ गया है।”
प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने लोवी की सराहना करते हुए कहा, “खेल के प्रति अपने जुनून को आपने आस्ट्रेलियाईयों के मन में रोपा।”
dharmpath.com dharmpath