ब्रसेल्स, 17 नवंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय संसद में पहली बार दिवाली समारोह का आयोजन किया गया।
भारतवंशी संसद सदस्य नीना गिल ने हिंदू फोरम ऑफ यूरोप के साथ समारोह की मेजबानी की।
विभिन्न राजनीतिक समूहों के यूरोपीय संसद के सदस्यों तथा यूरोप के विभिन्न देशों व इंडोनेशिया व कांगो जैसे सुदूरवर्ती देशों के सदस्यों ने सोमवार रात आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।
यूरोपीय संघ व बेल्जियम में भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने भी दिवाली समारोह में हिस्सा लिया।
dharmpath.com dharmpath