भाजपा के झूठे वादों के शिकार हो गए हैं स्वामी : कांग्रेस

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी भारतीय जनता पार्टी के ‘जुमलों और झूठे वादों’ का शिकार होकर रह गए हैं।

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि सुब्रमण्यम स्वामी भारतीय जनता पार्टी के ‘जुमलों और झूठे वादों’ का शिकार होकर रह गए हैं।

स्वामी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की राष्ट्रीयता पर सवाल उठाया है और उन्हें ‘ब्रिटिश नागरिक’ बताया है। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता टाम वडक्कन ने कहा, “प्रधानमंत्री ब्रिटेन जाते हैं और रिपोर्ट आती है कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं। कल को प्रधानमंत्री जहां जाएंगे, हमें सुनने को मिलेगा कि राहुल वहां के नागरिक हैं।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “डाक्टर स्वामी की अध्यक्षता वाला डर्टी वर्क्‍स डिपार्टमेंट भाजपा और प्रधानमंत्री के जुमलों और वादों का शिकार हो गया है।”

वडक्कन ने कहा कि भाजपा ने स्वामी को चांद-तारे देने का वादा किया था। मानव संसाधन मंत्रालय, कानून मंत्रालय का वादा किया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वजह यह है कि उन्हें लगा कि वह (स्वामी) भाजपा के लिए संकट पैदा करेंगे। इसलिए उन्होंने स्वामी को नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ अभियान में लगा दिया और उनकी तो इसमें विशेषज्ञता है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “लेकिन, डाक्टर स्वामी कब तक इन वादों से राहत पाते रहेंगे?”

वडक्कन ने कहा कि ‘इन सपनों के सौदागरों’ ने स्वामी को समझा दिया है कि वह मंत्री बस बनने ही वाले हैं। वडक्कन ने कहा, “समय आ गया है कि डाक्टर स्वामी जाग जाएं। यह आपके (स्वामी) के लिए ‘वेक-अप काल’ है। कुछ नहीं मिलने वाला है। आप मंत्री नहीं बनने वाले हैं, भाजपा आपको हिंडोले में झुलाएगी। समय आ गया है जब आप सोचें कि भाजपा का ‘डर्टी वर्क्‍स डिपार्टमेंट’ आपका किस तरह इस्तेमाल कर रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493