राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुहासा

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कुहासा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान दिनभर साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 54 फीसदी आद्र्रता थी।

वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493