बिहार में धूप, 1-2 दिन साफ रहेगा मौसम

पटना, 18 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह धूप रही। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में पूरे राज्य में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भागलपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री, पूर्णिया में 16.8 डिग्री और गया में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, गया में 32.2 डिग्री एवं पूर्णिया में 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493