बम की धमकी से पेरिस जा रहे 2 विमानों के मार्ग परिवर्तित

वाशिंगटन, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका से फ्रांस जा रहे एयर फ्रांस के दो विमानों का मार्ग बम की धमकी के कारण परिवर्तित कर दिया गया। दोनों विमान मंगलवार रात सुरक्षित उतर गए।

‘सीएनएन’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि लॉस एंजेलिस से पेरिस जा रही विमान संख्या 65 का मार्ग बम की धमकी के बाद साल्ट लेक सिटी की ओर परिवर्तित कर दिया गया।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, एयर फ्रांस के एक और विमान, विमान संख्या 55 का मार्ग भी परिवर्तित किया गया, जो वाशिंगटन के डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पेरिस के चार्ल्स डे गॉल एयरपोर्ट जा रहा था। इसका मार्ग परिवर्तित कर इसे नोवा स्कॉटिया के हालिफैक्स में एक हवाईअड्डे की ओर कर दिया गया।

एफबीआई के विशेष एजेंट टोड पाल्मर ने कहा, “कई सुरक्षा एजेंसियां काम कर रही हैं। इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किस तरह की थी, जिसके कारण विमानों के मार्ग परिवर्तित करने पड़े।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493