पेरिस : मास्टरमाइंड की धरपकड़ के लिए तलाशी, 2 मरे (लीड-1)

पेरिस, 18 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले सप्ताह हुए आतंकवादी हमलों के मास्टरमांइड की धरपकड़ के लिए बुधवार को पुलिस ने व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक आत्मघाती महिला हमलावर ने स्वयं को उड़ा लिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पेरिस आतंकवादी हमले का मुख्य संदिग्ध अब्देलहामिद अबाउद उपनगर सैंट-डेनिस में एक अपार्टमेंट में छिपा हुआ है। इस आधार पर बुधवार तड़के करीब 4.30 बजे इलाके की घेराबंदी की, जिसके बाद पूरा इलाका सात धमाकों और भारी गोलीबारी की आवाज से थर्रा उठाया।

‘अलजजीरा’ की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य संदिग्ध अपार्टमेंट के अंदर छिपा बैठा था।

शुक्रवार को पेरिस में हुए बर्बर आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली थी।

समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार, सैंट डेनिस के स्थानीय निवासी क्रिश्चियन ने फ्रांस के स्थानीय चैनल ‘बीएफएमटीवी’ को बताया कि अपार्टमेंट में गोलीबारी चलने की तेज आवाजें सुनाई दीं। उसके बाद फ्लैट में हुए बम विस्फोट में खिड़कियां ध्वस्त हो गईं और एक गद्दा उड़कर खिड़की के बाहर आ गया।

सूत्रों ने ‘अलजजीरा’ को बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोगों को जिंदा पकड़ा गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुरुआती मुठभेड़ में तीन पुलिस अधिकारी भी घायल हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ‘बीएफएमटीवी’ के हवाले से कहा कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर की भी मौत हो गई। ‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट में कहा गया कि आत्मघाती महिला हमलावर ने स्वयं को उड़ा दिया।

इस पुलिस कार्रवाई में निशाना पेरिस हमले के मुख्य संदिग्ध अब्देलहामिद अबाउद पर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493