‘वीमेन इन द वर्ल्ड’ सम्मेलन में होगी पेरिस हमलों पर चर्चा

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। ‘वीमेन इन द वर्ल्ड’ सम्मेलन के आगामी संस्करण में फ्रांस की राजधानी पेरिस में बीते सप्ताह शुक्रवार की रात हुए आतंकवादी हमलों पर चर्चा की जाएगी, जिसका आयोजन यहां मानसिंह रोड पर स्थित द ताज महल होटल में किया जाएगा।

‘वीमेन इन द वर्ल्ड’ की संस्थापक टीना ब्राउन ने इसकी जानकारी दी। न्यूयार्क और लंदन में मिली सराहना के बाद वह भारत में भी इस तरह का सम्मेलन करने जा रही हैं। इसमें इस पर चर्चा की जाएगी कि पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों से क्या सीख ली जा सकती है?

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय पत्रकार और लेखिका टीना ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, “शुक्रवार को हम पेरिस में हुए इस्लामिक हमलों से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे, इसमें आतंकवाद के बढ़ने, आतंकवाद से लड़ने और आतंकवाद से लड़ रही महिलाओं जैसे विषय शामिल होंगे।”

‘वीमन इन द वर्ल्ड’ सम्मेलन में शबाना आजमी, नंदिता दास और अन्य देशों से कई लोकप्रिय कलाकार शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493